{"_id":"60fae5738ebc3e585b586415","slug":"all-the-hospitals-in-the-district-will-be-equipped-with-resources-balrampur-news-lko5881458117","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधनों से लैसे होंगे जिले के सभी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधनों से लैसे होंगे जिले के सभी अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बीते दिन सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से भेंटकर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सभी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
हरदोई जनपद में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रहे डॉ. सुशील कुमार ने जिले में पहुंचकर सीएमओ का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने मंडल मुख्यालय पर अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. आनंद ओझा से भी मुलाकात की।
जिले में कार्यभार ग्रहण करने पर एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने स्वागत किया और एसीएमओ डॉ. एके सिंघल सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से औपचारिक भेंट कराई।
नवागत सीएमओ ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जाएंगे। समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी बेहतर इलाज व सुविधाएं मुहैया कराना हमारा एक मात्र लक्ष्य होगा।
विज्ञापन
मरीजों की जिंदगी के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ व लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र सहित तमाम डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।