फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Alankar Yojana will change the image of Sanskrit schools

Balrampur News: अलंकार योजना से बदलेगी संस्कृत विद्यालयों की तस्वीर

Tue, 05 Mar 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Alankar Yojana will change the image of Sanskrit schools
बलरामपुर। जिले के संस्कृत विद्यालयों का मिशन अलंकार योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। यह विद्यालय भी आदर्श विद्यालय की तरह दिखेंगे। इससे विद्यालय न केवल अच्छा दिखेगा वरन उसमे स्मार्ट क्लास का संचालन भी होगा। शासन ने अलंकार योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर कायाकल्प करने की कवायद शुरु की है।
विज्ञापन

इससे जिले में तीन संस्कृत विद्यालयों की तस्वीर बदल जाने से वह एक आदर्श विद्यालय के रूप में दिखेंगे। इससे विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल भी बेहतर बनेगा। इसके लिए विभाग ने एक करोड़ 25 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। देखभाल न होने से जिले में संचालित संस्कृत विद्यालय बदहाल स्थिति में है। इन्हें सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर मिशन अलंकार योजना से इन विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। इसका फायदा राधाकृष्ण संस्कृत विद्यालय तुलसीपुर, एमपीपी संस्कृत महाविद्यालय बलरामपुर व आदर्श भगवती संस्कृत विद्यालय भगवतीगंज को मिलेगा। इनमें से दो विद्यालयों को 50-50 लाख तथा एक विद्यालय को 25 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन



प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों मे बेहतर पेयजल, अच्छे शौचालय , अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, खेल मैदान, बैडमिंटन व वालीबाल कोर्ट की स्थापना, चहारदीवारी, साइकिल स्टैंड, स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय से जुड़ी सुविधाओं को विकसित कर बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि संस्कृत विद्यालयों को अलंकार योजना के तहत कायाकल्प किया जाना है। विद्यालयों से प्रस्ताव लेकर शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही विद्यालयों में कायाकल्प के तहत कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed