फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   agnipath yojna

अग्निपथ योजना को लेकर जताया गया विरोध

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
agnipath yojna
फोटो-1-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने में प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते किसान संगठन के पदाधि? - फोटो : BALRAMPUR
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। अग्निपथ योजना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में विरोध जताया गया। राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सादुल्लाहनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक को सौंपकर योजना को वापस लेने की मांग की गई है। संगठन ने युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में भारतीय किसान यूनियन पारस दादा गुट के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी उर्फ कृष्णा के नेतृत्व में सादुल्लाहनगर थाने में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेना में भर्ती सिर्फ चार साल के लिए ठेके की नौकरी का झांसा दिया जा रहा है। अस्थाई कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जाएगा और न ही चार साल के बाद ग्रेच्युटी या पेंशन भी नहीं मिलेेगा।
विज्ञापन

मोर्चा की ओर से मांग की गई है कि अग्निपथ योजना को तत्काल और पूरी तरह से रद्द कर दिया जाए। यूनियन के जिला सचिव जोखूराम शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, संगठन मंत्री जगराम मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, अशोक कुमार पाल, जिला मंत्री सुनील कुमार, कांशीराम वर्मा, कमाल खान, शिव शंकर वर्मा व संतोष कुमार वर्मा आदि पदाधिकारियों ने भी शामिल होकर विरोध जताया। धरने के बाद प्रभारी निरीक्षकों को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed