फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ADO Panchayat Sadar absent from meeting, salary will be deducted

एडीओ पंचायत सदर बैठक से नदारद, कटेगा वेतन

Tue, 24 Nov 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat Sadar absent from meeting, salary will be deducted
बलरामपुर। बिना सूचना के बैठक से नदारद एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे का एक दिन वेतन काटा जाएगा। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित दफ्तर में जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायत के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सभी एडीओ पंचायतों को अधूरे कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया। कार्य में हीलाहवाली व लापरवाही पाए जाने पर डीपीआरओ ने विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीपीआरओ ने कहा कि जिले के 800 ग्राम पंचायतों में सचिवालयों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कराकर सभी ग्राम पंचायत सचिव जीओ टैंगिंग कराकर शासन के पोर्टल पर अपलोड करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों का मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराकर जीओ टैंगिंग करके पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों की निगरानी में हैंडपंपों को समय से रिबोर व मरम्मत का कार्य पूरा कराना होगा। डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण व बेसलाइन सर्वे की भी समीक्षा की।
फेज-2 शौचालयों का निर्माण कराने के लिए बेसलाइन सर्वे का कार्य 20 नवंबर से शुरू करा दिया गया है। शासन ने 15 दिसंबर तक बेसलाइन सर्वे का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। बिना सूचना के बैठक से नदारद एडीओ पंचायत सदर का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

एडीओ पंचायत सदर से तीन में जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एडीओ पंचायत बाबूराम पांडेय, सुरेश कुमार चौधरी, हनोमान प्रसाद, राधेश्याम, जावेद अख्तर, विनती राम, योगश कुमार, संदीप कश्यप व एडीशनल डीपीआरओ नरेश चंद्र आदि ने समीक्षा बैठक में इन सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed