{"_id":"68a73f110bc2c57bd60c9cb7","slug":"admission-date-in-secondary-schools-extended-principals-get-relief-balrampur-news-c-99-1-brp1010-131839-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश की तिथि बढ़ी, प्रधानाचार्यों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश की तिथि बढ़ी, प्रधानाचार्यों को मिली राहत
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को राहत दी है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यालयों के प्रधानाचार्य परीक्षा शुल्क कोषागार में एक सितंबर तक जमा कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित थी।
डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि छात्र-छात्राओं के विवरण और शुल्क जमा करने की सूचना छह सितंबर की रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद प्रधानाचार्य सात से 11 सितंबर तक चेकलिस्ट प्राप्त कर नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, विषय, फोटो आदि की जांच करेंगे। किसी भी त्रुटि को 12 से 20 सितंबर तक सुधारा जा सकेगा। वहीं नौवीं और 11वीं कक्षा के पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी है।
अब इन कक्षाओं के पंजीकरण शुल्क और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि दस सितंबर होगी। प्रधानाचार्य 11 से 13 सितंबर तक चेकलिस्ट प्राप्त कर जांच करेंगे और 14 से 20 सितंबर तक त्रुटि संशोधन कर सकेंगे। नामावली और कोषपत्र 30 सितंबर तक जमा किए जाएंगे। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं, प्रक्रिया को तय समय में पूरी कर लें।