फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on negligence in revision of voter list

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 12 Dec 2020 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in revision of voter list
बलरामपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी 1846 मतदान केंद्रों पर बीएलओ को 13 दिसंबर को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम कृष्णा करुणेश ने तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को अभियान को सफल बनाने का जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

डीएम ने शनिवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 13 दिसंबर को जिले के सभी 1846 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष अथवा इससे अधिक की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों को वोटर बनने का मौका मिल सकेगा। डुप्लीकेट व मृतकों के नाम को हटाने, मतदाता सूची की अशुद्धियां दूर करने, निर्वाचन क्षेत्र में स्थान परिवर्तन आदि के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मतदाता जिनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है वे अपने से संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से मिले और अपनी समस्या का निराकरण कराएं। सभी बीएलओ को मतदान केंद्र पर प्रात: 10 से सायं चार बजे तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। मतदान केंद्रों से गायब बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को भी अपने से संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है।
मतदाता बनने के लिए युवाओं को किया गया प्रेरित
मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सेखुईकला के बूथ संख्या 26, 27 व 28 पर शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचकर सदर विधायक पल्टूराम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करते हुए फॉर्म भी भरवाया।

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बीएलओ राजेंद्र चौधरी, अनिल मिश्रा व छारू चौधरी से जानकारी लेते हुए विधायक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष राम सूरत सोनकर, महेश तिवारी, पूर्व प्रधान मो. शब्बीर एवं एबीआरसी राम समुझ यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed