फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on negligence in revenue collection

राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Fri, 09 Aug 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in revenue collection
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर, राजस्व वसूली व स्टॉक की बैठक की गई। बैठक में तीनों तहसीलों के एसडीएम को बकायादारों से राजस्व वसूली कराने का निर्देश दिया। राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तीनों तहसीलों के एसडीएम प्रत्येक सप्ताह राजस्व वसूली के संबंध में बैठक करें। संग्रह विभाग को बड़े बकायेदारों की सूची उपलब्ध कराकर अमीनों से राजस्व वसूली में तेजी लाएं। तहसील के न्यायिक अधिकारी अपने कोर्ट का ध्यान रखें। समय-समय पर कोर्ट की सुनवाई करते रहे जिससे मुकदमों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से कराया जा सके।
विज्ञापन

राजस्व संबंधी अधिकारी प्रवर्तन कार्य में तेजी लाएं। सभी विभाग अभियान चलाकर अभियान चलाकर प्रवर्तन का लक्ष्य पूरा करें। डीएम ने मंडी, स्टाम्प, आबकारी, मनोरंजन, आरटीओ, खाद्य एवं रसद आदि विभागों की गहन समीक्षा की। सभी विभागों के अफसरों को आईजीआरएस संबंधी प्रकरणों का समय के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed