फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken if projects are not completed on time

समय से परियोजनाएं पूरी न होने पर होगी कार्रवाई

Tue, 24 Nov 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if projects are not completed on time
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सीडीओ अमनदीप डुली ने मंगलवार को 10 करोड़ से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

जिले में 10 करोड़ से ऊपर की लागत वाली 10 परियोजनाओं का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्थाएं करा रही हैं। सभी कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ सीडीओ ने प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। एमएसडीपी प्रोग्राम के तहत मूलभूत सुविधाओं से वंचित कार्यों की सूची सीडीओ ने तलब की है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बैठक में राजकीय पॉलिटेक्निक घुघुलपुर, राजकीय महाविद्यालय गैसड़ी, पचपेड़वा ब्लॉक के इमिलिया कोडर में थारू जनजाति संग्राहलय, गैड़ास बुजुर्ग, हरैया सतघरवा व रेहरा बाजार ब्लॉक के राजकीय महिला आईटीआई के भवनों के निर्माण की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सीडीओ ने उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और हरैया सतघरवा के ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा को टू लेन से जोड़ने के लिए तुलसीपुर-हरैया-चौधरीडीह सड़क निर्माण की समीक्षा की।
तुलसीपुर-कोयलाबासा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य की भी समीक्षा हुई। 220 केवी विद्युत उपकेन्द्र घुघुलपुर, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई।
इन सभी परियोजनाओं के कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया। यह सभी परियोजनाएं 10 करोड़ रुपये की लागत से ऊपर की हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा हुई।
अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से संचालित एमएसडीपी प्रोग्राम से तहत मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की सूची जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह व डीएसटीओ संजीव कुमार सहित पीडब्लूडी, राजकीय निर्माण निगम, सिडको, समाज कल्याण, लघु सिंचाई व अन्य कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed