फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken if crowd gathers at fertilizer shops

खाद की दुकानों पर भीड़ जुटी तो होगी कार्रवाई

Wed, 15 Dec 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if crowd gathers at fertilizer shops
बलरामपुर। रबी के मौसम में किसानों को खाद व कीटनाशकों का पर्याप्त मात्रा में प्रयोग करने की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। यूरिया व अन्य खाद के साथ-साथ कीटनाशकों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। खाद की दुकानों पर भीड़ जुटाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में खाद की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन

यह बातें संयुक्त कृषि निदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) डॉ. एसपी सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जिले के सभी थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के साथ की गई बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद विक्रेताओं को निर्देश दिया कि दुकानों पर भीड़ न जमा होने दें अन्यथा अराजक तत्व खाद न होने की अफवाह फैलाएंगे। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद व कीटनाशकों का इंतजाम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबी के मौसम में किसानों को खाद व कीटनाशकों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में मौजूद जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार ने संयुक्त कृषि निदेशक को खाद व कीटनाशकों की उपलब्धता के पूरी जानकारी मुहैया कराई।

सीमावर्ती गांवों में खाद व कीटनाशकों के दुकानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिससे तस्करी की संभावना न रहे। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के साथ कोतवाली व थानों की पुलिस भी तस्करी पर कड़ी नजर रख रही है। बैठक के बाद संयुक्त कृषि निदेशक ने खाद व कीटनाशकों की कई दुकानों का निरीक्षण कर जायजा लिया और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed