फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against three public service center operators

Balrampur News: तीन जनसेवा केंद्र संचालकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Mon, 06 Jan 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against three public service center operators
बलरामपुर। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही तीन जनसेवा केंद्र संचालकों पर भारी पड़ गई। लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए डीएम पवन अग्रवाल ने कार्रवाई की संस्तुति की है। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा सोमवार को हुई। इस दौरान तुलसीपुर तहसील के देवीपाटन सीएससी संचालक जय प्रकाश, गैड़हवा के संचालक मोहम्मद मुशर्रफ व मनकौरा काशीराम सीएससी के संचालक असगर हुसैन की फार्मर रजिस्ट्री में संतोषजनक स्थिति नहीं मिली। एसडीएम के निर्देश के बावजूद लापरवाही बरतने वाले इन सीएससी संचालकों के विरुद्ध डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति की है। एडीएम ने सीएससी संचालकों को निर्देश दिया है कि फार्मर रजिस्ट्री में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए प्रगति लाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए काफी उपयोगी है। रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की सम्मान निधि रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed