फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   action will be taken against those who will open shop in closing

बंदी में दुकानें खोलने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 07 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
action will be taken against those who will open shop in closing
बलरामपुर। बंदी में दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी में जुटा है। एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर जिले के चारो नगर निकायों में गरुण वाहिनी की टीमें निरीक्षण कर दुकानें खोलने वालों पर शिकंजा कस रही हैं। कोरोना-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते डीएम कृष्णा करुणेश ने सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को बंदी का एलान किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से सप्ताह में दो दिन बंदी करने का निर्णय लिया गया है। सभी कारोबारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि बंदी के दिन मंगलवार व शुक्रवार को दुकानें कदापि न खोलें। कारोबारियों पर निगरानी के लिए गरुण वाहिनी की टीमों को लगाया गया है। सभी टीमें अपनी-अपनी कोतवाली व थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर बंदी के दिन दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीमें भी बंदी को सफल बनाने में प्रयास कर रही हैं। इसी तरह टीमों को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की तरफ से जारी किए गए निर्णय का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 55 वाहनों का चालान कर दिया गया है। एक वाहन को सीज कर दिया गया है और आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed