{"_id":"5fe37bb38ebc3e41d57c3288","slug":"action-will-be-taken-against-indecency-of-daughters-balrampur-news-lko5564133181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों से अभद्रता पर होगी अराजक तत्वों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों से अभद्रता पर होगी अराजक तत्वों पर कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। बेटियों व महिलाओं से अभद्रता करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे अराजक तत्वों पर पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई करेगी।
माडर्न इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति का प्रचार-प्रसार करने के लिए निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव व उप निरीक्षक अरुण कुमार गौतम ने बेटियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा, मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिले भर में महिला हेल्प डेस्क संचालित है।
किसी भी सरकारी दफ्तर में कार्य के लिए महिलाओं को सीधे महिला हेल्पडेस्क पर पहुंचकर अपनी समस्या बतानी होगी। उसे किसी पुरुष के पास जाने की जरूरत नहीं है। यातायात नियमों के बारे में भी बेटियों को जागरूक किया गया। यूपी 112, वीमेन पावर लाइन, 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व ट्विटर सेवा आदि के बारे में बेटियों को समझाया गया। प्रधानाचार्य हेमंत तिवारी सहित सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना की।