फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action on seven absent officers by DM, stop one day salary

लापरवाही पर डीपीआरओ व बीएसए समेत सात अफसरों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Action on seven absent officers by DM,  stop one day salary
बलरामपुर। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अनुपस्थित पांच अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई की है। इस मौके पर बैठक से अनुपस्थित जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहायक निदेशक मत्स्य व जिला उद्यान अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं, स्वरोजगार योजनाओं में कम प्रगति पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के साथ एलडीएम से स्पष्टीकरण मांगा हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम डॉ. महेंद्र कुुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया है कि गन्ना पेराई सत्र से पहले सभी सड़कों व सेतु की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाय। ताकि किसानों को चीनी मिल तक गन्ना पहुंचाने में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा दे दिया जाय।
विज्ञापन

इसके साथ ही समीक्षा के दौरान नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, नई सड़कों का निर्माण, राज्य मार्गों का अनुरक्षण, सेतु का निर्माण, सिंचाई पंप वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी ली गई। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, उपायुक्त मनरेगा सूबेदार सिंह यादव, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed