फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   action on negligence of toilet construction

शौचालय निर्माण में अनियमितता पर सचिव से जवाब तलब

Thu, 27 Jun 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
action on negligence of toilet construction
बलरामपुर। शौचालय निर्माण में अनियमितता पर ग्राम पंचायत सचिव से जवाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ के औचक निरीक्षण में शौचालयों के निर्माण में खामियां पाई गई हैं। शौचालयों का प्रयोग न होने पर लाभार्थियों से शासकीय धनराशि भी वसूलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नरेश चंद्र ने गुरुवार को बताया कि सदर ब्लॉक के बहरेकुइंया गांव में बने शौचालयों के प्रयोग आदि की जानकारी के लिए उन्होंने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में बने 95 प्रतिशत शौचालयों का कोई प्रयोग होता नहीं पाया गया। गांव के सभी नवनिर्मित शौचालयों में भूसे, उपले, अनाज व लकड़ियां रखी पाई गईं। गांव के 75 प्रतिशत शौचालयों का निर्माण भी आधा-अधूरा पाया गया है।
विज्ञापन

शौचालयों के आधे-अधूरे व प्रयोग न होने से सरकार की तरफ से दी गई प्रत्येक लाभार्थी को 12 हजार रुपये बेकार हो रहे हैं। सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव बहरेकुइयां धनंजय यादव से जवाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सभी लाभार्थियों से शौचालयों का अन्य कार्यों में प्रयोग न करने का निर्देश दिया गया है। औचक निरीक्षण के दौरान शौचालयों का दुरुपयोग पाया जाएगा तो संबंधित लाभार्थी से शासकीय धन की वसूली की जाएगी। डीपीआरओ ने जिले के लाभार्थियों से शौचालयों का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed