{"_id":"5e7109268ebc3ea4cd356ea9","slug":"accused-of-scam-of-rs-20-lakh-in-the-name-of-development-balrampur-news-lko514011987","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नाम पर 20 लाख रुपये के बंदरबांट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के नाम पर 20 लाख रुपये के बंदरबांट का आरोप
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। ग्राम पंचायत के विकास के नाम पर 20 लाख रुपये सरकारी धन के बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बीडीओ तुलसीपुर का कहना है कि ग्राम पंचायत गनेशपुर के विकास कार्यों में घालमेल किए जाने की जांच कराई जा रही है।
तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गनेशपुर निवासी पप्पू खां आदि ने सीएम व डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम निधि से 20 लाख रुपये सरकारी धन का बंदरबांट की गई है। 3.74 लाख रुपये से कराया गया इंटरलॉकिंग कार्य मानक व गुणवत्ता के विपरीत रहा है। हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 1.37 लाख रुपये निकाले गए हैं। 2.19 लाख रुपये के इंटरलॉकिंग कार्य में पीली ईंटों का प्रयोग किया गया है।
हरिहरपुर मजरे में पक्की सड़क से गांव तक खड़ंजा निर्माण में मानक व गुणवत्ता की घोर अनदेखी की गई है। 2.65 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण भी मानकविहीन कराया गया है। प्राथमिक विद्यालय के शौचालय निर्माण में दो लाख रुपये सरकारी धन का बंदरबांट हुआ है। 2.40 लाख रुपये से नाली निर्माण भी पूरी तरह से मानकविहीन रही है। 2.60 लाख रुपये से रनिंग वाटर निर्माण कार्य भी जमीन पर नहीं दिखाई पड़ रहा है। सभी कार्यों में मानक व गुणवत्ता की घोर अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने सीएम व डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बीडीओ तुलसीपुर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर ग्राम पंचायत गनेशपुर के विकास कार्यों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।