फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accused of abusing ACMO

एसीएमओ पर गाली देने का आरोप

Wed, 14 Sep 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of abusing ACMO
बलरामपुर। एसीएमओ डॉ. जयप्रकाश पर गाली देने का आरोप लगाते हुए वाराणसी की एक फर्म के सप्लायर ने डीएम से शिकायत की है। सप्लायर ने मामले की जांच कराकर एसीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित एक फर्म के सप्लायर विवेक कुमार राय ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा कि वह स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सामानों की आपूर्ति के संबंध में 13 सितंबर को संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार से मिले थे।
विज्ञापन

सीएमएस ने अस्पताल में सामानों की आवश्यकता न होने की बात कहकर एसीएमओ डॉ. जयप्रकाश से मिलने को कहा था। एसीएमओ डॉ. जयप्रकाश के ऑफिस में जाने पर वह नहीं मिले तो कॉल की। फोन करने से नाराज डॉ. जयप्रकाश भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। विवेक का कहना है कि उनके पास एसीएमओ द्वारा गालियां देने की कॉल रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ने डीएम से मामले की जांच कर एसीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कहा एसीएमओ से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed