फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accused arrested for fake billing on GST portal

Balrampur News: जीएसटी पोर्टल पर फर्जी बिलिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fake billing on GST portal
बलरामपुर। जीएसटी पोर्टल पर फर्जी बिलिंग करने के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने एसटीएफ गोरखपुर के सहयोग से शनिवार को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। सितंबर में हुए घोटाले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त राज्य कर, खंड-एक प्रवीण कुमार सिंह ने दो सितंबर को इनपुट टैक्स घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि श्रीओम इंटरप्राइजेज नाम की फर्म ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर जीएसटी पंजीकरण कराया और बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग कर राजस्व को क्षति पहुंचाई। फर्म पर करीब 23.11 करोड़ इनपुट टैक्स हड़पने का आरोप था। मामले में पुलिस ने किशन कुमार निवासी ग्राम रामपुर असुरार, थाना भगवानपुर, जनपद वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड तथा 1172 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी उपकरणों में फर्जी बिलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन

परास्नातक है आरोपी, लालच में किया फर्जीवाड़ा
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह परास्नातक शिक्षित है और एकाउंटेंट के रूप में कार्य करता था। लालच में आकर उसने फर्जी कंपनियों के नाम से जीएसटी पोर्टल पर बोगस बिलिंग और कूटरचित डेटा फीडिंग की। जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था। पुलिस ने मामले में आगे की जांच कर रही है। मामले में व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed