{"_id":"670bf563517b7ef6a2050839","slug":"accusation-of-throwing-color-at-religious-place-complaint-balrampur-news-c-99-1-brp1002-115774-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने का आरोप, शिकायत
विज्ञापन
बलरामपुर के हुसैनाबाद पुलिस चौकी पर जुटे लोगों को समझाती पुलिस।-संवाद
रेहराबाजार (बलरामपुर)। विजयदशमी पर शनिवार को निकाले गए जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने का आरोप लगाते हुए लोग रविवार को हुसैनाबाद पुलिस चौकी पहुंचे। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हुसैनाबाद निवासी मो. इलियास अरमान, शाहिद आरिफ खान, नियाज अहमद, जमाल खान, मो. सिराज आदि का आरोप है कि शनिवार को शोभायात्रा के दौरान कुछ लोगों ने धर्म विशेष के धार्मिक स्थल पर रंग फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की।
प्रभारी निरीक्षक रेहराबाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया स्थल पर रंग गुलाल नहीं फेंका गया है। धर्म स्थल को पहले ही तिरपाल से ढक दिया गया था। फिर भी जांच की जा रही है। एसपी विकास कुमार का कहना है कि संबंधित धर्मस्थल को पहले से ही तिरपाल से ढकवा दिया गया था।