फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accusation of burning a women for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का आरोप

Fri, 26 Jul 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Accusation of burning a women for dowry
बलरामपुर। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम नचौरी निवासी कृष्ण देव तिवारी ने अपनी बहन के ससुरालीजनों पर दहेज का रुपया न मिलने के कारण केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया है। कृष्ण देव ने बहन को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कृष्ण देव तिवारी ने कहा है कि उसने अपनी बहन की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व थाना गौरा चौराहा के मोतीपुर कुड़ोहा गांव में की थी। ससुराल के लोग दहेज में रुपये की मांग कर रहे थे। गत 23 जुलाई की रात मेरे बहनोई ने बहन से रुपया लाने के लिए कहा। बहन के मना करने पर उसको मारा पीटा गया। बहन ने भाग कर बचने के लिए कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर बहनोई ने बहन के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। सूचना मिलने पर गत 25 जुलाई को मैं बहन के ससुराल पहुंचा। बहन को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कृष्ण देव ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed