फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accident

हादसे में पिता-पुत्री की मौत, पांच घायल

Sat, 11 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident
फोटो-5-बलरामपुर के साहेबनगर गांव के पास घटना स्थल पर मौजूद लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में साहेबनगर गांव के पास सब्जी लादकर जा रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। मृतक की पत्नी व बेटे के साथ ही ट्रक में सवार तीन लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम रमनगरा निवासी रामतेज (42) शनिवार को पत्नी संगीता (40), बेटी कल्पना (3) तथा बेटे अमर (1) के साथ बाइक से जा रहे थे। साहेबनगर गांव के पास सब्जी लेकर जा रहे डीसीएम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे से अनियंत्रित मिनी ट्रक भी पलट गया। इससे रामतेज व उनकी बेटी कल्पना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बैठी संगीता व अमर और मिनी ट्रक में सवार बड़कऊ (35), मुबारक (30) व रिजवान (25) घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल संगीता व अमर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जबकि बड़कऊ, मुबारक व रिजवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ राधारमण सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस ने डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed