{"_id":"628a7f23db187c28c47093f1","slug":"accident-balrampur-news-lko6318019140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप व कार की भिड़ंत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप व कार की भिड़ंत, 10 घायल
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के त्रिलोकपुर के पास हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर एसएसबी कैंप के पास रविवार को नेशनल हाईवे पर पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर एसएसबी कैंप के पास बढ़नी की ओर से आ रही पिकअप और पचपेड़वा से बढ़नी सिद्धार्थनगर जा रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में कार व पिकअप पर सवार 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मिथलेश कुमार ने स्नेेहा, गुड़िया, शुंती, मोहम्मद अकरम, दुर्गेंश, विजय लक्ष्मी व राजेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
अस्पताल में मुन्नू, शेर अली व अजमत उल्लाह का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग सिद्धार्थनगर जिले के हैं, जोकि थाना चिल्हिया के ग्राम बहटा निवासी हैं। ये लोग दरगाह मेला गए थे। वापस लौटते समय दुर्घटना हो गई। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना संतोष तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।