फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Abhishek and Rashmi top the 100 meter race

Balrampur News: 100 मीटर दौड़ में अभिषेक व रश्मि अव्वल

Thu, 06 Nov 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Abhishek and Rashmi top the 100 meter race
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में सम्मानित की गई छात्राएं ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खेल ट्रायल का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। खेलकूद में बच्चों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बीएसए शुभम शुक्ला और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) रामचंद्र मौर्य रहे। शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया, इसके बाद बच्चों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन




खेल ट्रायल कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों राधामोहन, सुदीप श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, महमूदुल हक और सुदीप सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी और खो-खो जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में अभिषेक (उच्च प्राथमिक विद्यालय अहरवारा) प्रथम, सोनू (उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर) द्वितीय, मनीष (उच्च प्राथमिक विद्यालय सत्रहिया) तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में शुभम (उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुर) प्रथम, अमन (उच्च प्राथमिक विद्यालय सत्रहिया) द्वितीय, मुकेश (उच्च प्राथमिक विद्यालय जटल) तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में उमेश (उच्च प्राथमिक विद्यालय जटल) प्रथम, 600 मीटर दौड़ साहिल (उच्च प्राथमिक विद्यालय पंडरी) प्रथम रहे।
विज्ञापन

खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय पंडरी प्रथम सत्रहिया की टीम विजेता रही। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुर की टीम विजेता रही। लंबी कूद में प्रमोद प्रथम तथा ऊंची कूद में मनीष प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रश्मि प्रथम, सुमन द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में प्रिया गुप्ता प्रथम, अंजू यादव द्वितीय रहीं। खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय पडरी तथा कबड्डी में अभयपुर की टीम अव्वल रही। लंबी कूद में निखत प्रथम, ऊंची कूद में सविता प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बीएसए शुभम शुक्ला ने कहा कि खेल न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। हर बच्चे को किसी न किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर अमित कुमार पांडेय, अखिलेश शुक्ला, उमेश त्रिपाठी, विजय कुमार मिश्रा, पंकज पांडेय, सिद्धनाथ पांडेय, अकील, आदर्श, अश्वनी, अभिषेक पांडेय, तान्या, पायल अरोड़ा, रेशू पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed