{"_id":"6a5d0c895d11a6405e0fad6e","slug":"a-young-man-fell-into-a-20-foot-deep-pit-balrampur-news-c-99-1-slko1018-151900-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक
Sun, 19 Jul 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। ग्राम पंचायत नेवादा में शनिवार देर रात नशे में एक युवक जर्जर मकान के पीछे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीण, ग्राम प्रधान और पुलिस ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद युवक को एंबुलेंस से सीएचसी सादुल्लाहनगर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
नेवादा निवासी रामविलास (35) शनिवार रात अपने पुराने जर्जर मकान के पास गया था। इसी दौरान मकान के पीछे साही (जानवर) द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में वह अचानक गिर गया। करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरने के बाद वह बाहर नहीं निकल सका और मदद के लिए आवाज लगाने लगा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
थाना सादुल्लाहनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद रस्सियों और अन्य संसाधनों की मदद से रामविलास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान में संजय और चांद बाबू की भूमिका सराहनीय रही। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है।