फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young man died in a road accident, five rupees found in his pocket

Balrampur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, जेब में मिले पांच रुपये

Mon, 03 Mar 2025 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident, five rupees found in his pocket
बलरामपुर। देहात कोतवाली के उतरौला रोड नहर बालागंज स्थित मस्जिद के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सिर बुरी तरह कुचल जाने से पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस को उसकी जेब से दो-दो और एक रुपये के सिक्के समेत कुल पांच रुपये मिल हैं।
विज्ञापन

घटना रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। देर रात पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि पैदल जा रहे युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया है। युवक के कपड़ों और पास मिले पांच रुपये से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कहीं श्रमिक रहा होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की टक्कर से पहले वो गिर गया, उसके बाद वाहन का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। उसके पास न तो मोबाइल था और न ही कोई पहचान कार्ड ही मिला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके पास पहचान से संबंधित अभिलेख नहीं मिले हैं। शव को संयुक्त जिला चिकित्सालय के शव गृह में रखा गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के गांव व थानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed