{"_id":"657de53966b3d5360a09fd36","slug":"a-population-of-three-lakh-will-benefit-from-the-construction-of-15-roads-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5348-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 15 सड़कों के निर्माण से तीन लाख की आबादी को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 15 सड़कों के निर्माण से तीन लाख की आबादी को मिलेगा फायदा
Sat, 16 Dec 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्राें में जर्जर व क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। इसके लिए शासन स्तर से सदर व उतरौला विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इनके निर्माण कार्य पर पर 8.45 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इन सड़कों के बनने का सीधा फायदा 35 गांव क्षेत्रों से जुड़ी तीन लाख की आबादी को मिलेगा।
गांव क्षेत्र में सालों से जर्जर पड़ी इन सड़कों के मुख्य मार्गों से जुड़ने के कारण आवागमन में सुविधा के साथ ही विकास व कृषि से जुड़े कार्यों को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। स्वीकृत सड़कों ता निर्माण कार्य इसी माह से शुरू किए जाने की तैयारी है। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि उनके क्षेत्र की नौ सड़कों की स्वीकृति के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा सुलभ होगी।
उतरौला क्षेत्र में भी छह सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने बताया कि स्वीकृत सड़कों का मरम्मत व निर्माण कार्य इस माह के अंत तक शुरू हो जाने की उम्मीद है। बताया कि सड़कों के बेहतर बन जाने से इलाके में विकास संबंधी कई परियोजनाएं भी शुरू कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
स्वीकृति के तहत जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र के महदेइया काटा मार्ग के निर्माण पर 67.52 लाख, पिपरी कोलही मार्ग पर 48.44 लाख, भक्सनिया मार्ग बनाने पर 42.80 लाख, केशवगढ़ गांव मार्ग पर 38.54 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह जैतिहवा मार्ग के निर्माण पर 159.14 लाख, सिसई गैंजहवा मार्ग बनाने पर 34.56 लाख, रेहरा महदेइया मार्ग पर 49.94 लाख, चौल्ही लाला जोत मार्ग पर 43.34 लाख, कटरा सोनार मार्ग को बनाने पर 71.25 लाख रुपये खर्च होंगे।
इसके साथ ही उतरौला विधानसभा में शाहपुर इटई धौतिहवा मार्ग को बनाने पर 52.01 लाख, लालपुर मदनपुर मार्ग पर 49.74 लाख, ओवरीडीह मार्ग पर 48.41 लाख, विशुनपुर मार्ग पर 34.99 लाख, सिंहपुर से नेपाल जोत मार्ग पर 41.59 लाख व मोहनजोत तिराहे से बिरादा बनिया मार्ग के निर्माण पर खर्च के लिए 63.27 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।