फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A group of Australian students came to study the forests of Sohelwa

सोहेलवा के जंगलों का अध्ययन करने आया आस्ट्रेलियाई छात्रों का दल

Mon, 25 Nov 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
A group of Australian students came to study the forests of Sohelwa
बलरामपुर के सोहेलवा सेंक्चुरी क्षेत्र का भ्रमण करते आस्ट्रेलिया के छात्रों का दल। - फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग का आस्ट्रेलिया वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का दल भ्रमण करने पहुंचा है। छात्रों का दल सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जंगली जानवरों, जलाशयों व वन्य जीव बिहार के बारे में अध्ययन कर रहा है। वन विभाग के अफसरों ने सोहेलवा जंगल का भ्रमण करने के लिए सुविधाएं मुहैया कराई है। विदेशी छात्रों के पहुंचने से क्षेत्रीय लोगों में कौतूहल बढ़ गया है।
विज्ञापन

निहारिका सिंह ने बीते दिन सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जयराम खादर गांव में छोटे-छोटे बच्चों को कपड़े बांटे। गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर को आस्ट्रेलिया वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का दल सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग का अध्ययन करने आया है। दल 26 नवंबर तक रुकेगा।
विज्ञापन

छात्रों के दल में शेल्वा, फेडर्च, गेट्स, रेविक, आरा, डॉ. मिशले, डॉ. डालियन डोन व प्रांटी आदि शामिल है। दल के सदस्यों ने निहारिका सिंह के माध्यम से बताया कि उन्हें सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बारे में अध्ययन करने की बड़ी रुचि है। जंगली जानवरों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहारिका सिंह तपोवन फार्म हाउस, पिपरा गेस्ट हाउस पर योग प्रशिक्षक अदिती सिंह ने आस्ट्रेलियाई दल के छात्र-छात्राओं को योगा कराया। हथिया कुंड, जंगल व जलाशय आदि का भ्रमण किया। आस्ट्रेलियाई दल के छात्र-छात्राओं ने तेंदुए का पग चिह्न देखा और उसके फोटोग्रॉफ भी लिए। जंगल के अन्य पशु पक्षियों का भी अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं का दल जंगलवर्ती गांवों में पहुंचकर लोगों के जीवनशैली के बारे में भी अध्ययन कर रहा है।

विदेशी छात्र-छात्राओं के देखकर स्थानीय लोगों में कौतूहल बढ़ गया है। ग्रामीणों ने दल के साथ के लोगों ने बातचीत साझा कराई। अहमदाबाद के शिक्षा अधिकारी पर्यावरण दीप शाह व जितेंद्र पटेल आस्ट्रेलियाई छात्र-छात्राओं के दल का नेतृत्व कर रहे है। रेंजर बरहवा आरके सिंह ने बताया कि आस्ट्रेलिया वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय से आए छात्र-छात्राओं के दल को जंगल में घुमाने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed