फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A canal will be constructed in Tulsipur with an expenditure of 8.62 crores

Balrampur News: तुलसीपुर में 8.62 करोड़ से नहर का होगा निर्माण

Sun, 07 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A canal will be constructed in Tulsipur with an expenditure of 8.62 crores
बलरामपुर के कौवा गांव के पास लगाया गया पिंजड़ा ।
बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर नहर का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 8.62 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की है। कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापरक और समयबद्ध ढंग से निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बनकटवा राजवाहा में दो अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य कराया जाएगा। पहले चरण में किमी 8.800 से 18.800 तक नहर खुदाई (अर्थ वर्क) का कार्य होगा, जिस र 5.01 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरे चरण में इसी हिस्से की विभिन्न चेनिजों पर पक्के कार्यों का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 3.61 करोड़ रुपये है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे खेतों तक पानी आसानी से पहुंच सकेगा और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

स्थानीय राम समुझ, विवेक कुमार, राजेंद्र व माहीलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने नहर के निर्माण को लेकर खुशी जताई और कहा कि लंबे समय से इस परियोजना की मांग की जा रही थी। अब कार्य पूरा होने पर क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खेतों को समय से पानी मिलने के कारण अच्छी पैदावार होगी और किसानों की आय दोगुनी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से कार्य कराने का निर्देश
शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर करवाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की देखरेख में गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जाएगा। समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराकर किसानों को इसका लाभ दिलाया जाएगा।
- अनिल कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता राप्ती नदी निर्माण मंडल-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed