फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   9.20 lakh children were given albendazole

Balrampur News: 9.20 लाख बच्चों को खिलाई गई अल्बेंडाजोल

Mon, 11 Aug 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
9.20 lakh children were given albendazole
बलरामपुर में छात्राओं को अल्वेंडाजॉल की गोली ​खिलाते सीएमओ ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्त बनाने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया। जिले भर में स्वास्थ्य टीम ने 9.20 लाख बच्चाें को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। छूटे बच्चों को अब 14 अगस्त को माॅपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक विद्यालय खगईजोत में बच्चों को दवा खिलाकर किया। सीएमओ ने विद्यार्थियों को अल्बेंडाजोल दवा खिलाते हुए कृमि बीमारियों के बारे में जानकारी दी। नगर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में कार्यक्रम चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह ने किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए अल्बेंडाजोल की खुराक दी जाती है।
विज्ञापन

बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई दोनों पर नकारात्मक असर डालता है। यह एनीमिया, कुपोषण, शारीरिक व मानसिक विकास में रुकावट पैदा कर सकता है। सीएमओ ने बताया कि 10,92,900 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। सोमवार को 9.20 लाख बच्चों को दवा खिलाई गई है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. रविनंदन त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, सितांशु रजक, आलोक चौधरी, विदेह पांडेय, आलोक रंजन पांडेय, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी व राजीव गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed