फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मौन साधना में भी सीएम ने साधे कई चुनावी तीर

मौन साधना में भी सीएम ने साधे कई चुनावी तीर

Thu, 18 Apr 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
मौन साधना में भी सीएम ने साधे कई चुनावी तीर
बलरामपुर। योगी आदित्यानाथ ने अपने इस दौरे से कई चुनावी तीर साधे। देवीपाटन शक्तिपीठ में प्रवास के दौरान उन्होंने बलरामपुर, श्रावस्ती तथा सिद्धार्थनगर के जनप्रतिनिधियों से गहन मंत्रणा की। हालांकि इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया और जनप्रतिनिधियों ने भी इस बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे थे। उन्होंने विश्राम गृह में ही तीन जिलों के जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की। सूत्रों की माने तो सीएम ने इन लोगों से लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया और उन्हें इस बार और बेहतर करने का गुरुमंत्र दिया।
विज्ञापन



श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह, बलरामपुर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी उनसे मिलने वालों में शामिल थे। बातचीत का कार्यक्रम इतना व्यस्त था कि सीएम ने बुधवार शाम को पाटन देवी का दर्शन भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed