{"_id":"5c7c0c1cbdec2256646ac926","slug":"91551633436-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक रूप से परिणय सूत्र में बंधे 27 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक रूप से परिणय सूत्र में बंधे 27 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक रूप से परिणय सूत्र में बंधे 27 जोड़े
बलरामपुर। उतरौला विकास खंड परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 27 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। उतरौला विधायक एवं अधिकारियों ने वर-वधुओं को सुखी दंपत्ति जीवन निर्वाह के लिए आशीर्वाद दिया। विवाहित जोड़ों को 35 हजार रुपये नकद व 10 हजार रुपये के गृहस्थी का सामान भी दिया गया।
सामूहिक विवाह समारोह में गाजे-बाजे के साथ आए जोड़ों का स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधयक राम प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख लकी खां एवं खंड विकास अधिकारी बलराम कुंवर श्रीवास्तव ने विवाह समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
समारोह में सोहन्नाथ व लज्जा, विष्णु नाथ व आंचल कुमारी, लालाराम व पुष्पा, मनीषनाथ व शिवानी, आदर्श नाथ व भारती कुमारी, प्रवेश नाथ व संजू कुमरी तथा अमित व गुड़िया सहित 27 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। समारोह में वर-वधु के साथ आए परिजनों के लिए नाश्ता व खाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 30 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था जिनमें से 27 जोड़े ही समारोह में आ सके। विधायक राम प्रताप वर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, युवाओं एवं किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
लोगों को इन योजनाओं का भरपूर लाभ लेना चाहिए। । इस अवसर पर राम दयाल यादव, सुधीर श्रीवास्तव, अबरार खां, हनीफ खां, महेन्द्र यादव, शंभू यादव, अफजाल अहमद, मनीष श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, आशुतोष गिरि, रणवीर सिंह, दीपक गुप्ता व चंचल सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।