फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   20.17 लाख देने के बाद भी नहीं रोशन हुए 2

20.17 लाख देने के बाद भी नहीं रोशन हुए 2

Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
20.17 लाख देने के बाद भी नहीं रोशन हुए 2
20 लाख देने के बाद भी नहीं रोशन हुए 289 स्कूल
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले के 289 जूनियर हाईस्कूलों को 20.17 लाख रुपये देने के बाद भी रोशन नहीं किया जा सका है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 11 माह पहले एसबीआई के बैंकर्स चेक के माध्यम से पावर कॉर्पोरेशन को भुगतान कर दिया था।

जिसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने 290 के सापेक्ष एकमात्र जूनियर हाईस्कूल में ही विद्युतीकरण कराया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने फिर से एक्सईएन पावर कार्पोरेशन को शेष 289 जूनियर हाईस्कूलों को रोशन कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


बीएसए हरिहर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले के 290 जूनियर हाईस्कूलों को रोशन कराने के लिए पावर कॉर्पोरेशन को 28 मार्च 2018 को एसबीआई के बैंकर्स चेक से 20,16,950 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति विद्यालय की दर से 6,955 रुपये भुगतान विद्युतीकरण कराने के लिए किया गया था। आकांक्षात्मक जनपद होने के कारण नीति आयोग की तरफ से बलरामपुर का पिछड़ापन दूर कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

नीति आयोग के अफसरों, डीएम कृष्णा करुणेश व सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देश के बाद भी जिले के 289 जूनियर स्कूलों को अभी तक रोशन नहीं किया जा सका।

कई बार समीक्षा बैठकों में एक्सईएन पावर कार्पोरेशन को डीएम व सीडीओ की तरफ से स्कूलों में विद्युतीकरण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने एक्सईएन को 26 अक्तूबर 2018 को भी स्कूलों का विद्युतीकरण कराने के लिए पत्र लिखा है।

बीएसए ने फिर से पावर कॉर्पोरेशन से अपील की है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक जिले के 289 जूनियर हाईस्कूलों में विद्युतीकरण करा दें। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष, ज्ञान सागर पाठक, मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमणि मिश्र आदि ने भी डीएम व सीडीओ को पत्र देकर जूनियर हाईस्कूलों में विद्युतीकरण कराने की मांग की है।

पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि जिले के 290 जूनियर हाईस्कूलों में विद्युतीकरण कराने के लिए कार्यदाई संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


बीएसए ने सूचित किया है कि अभी तक मात्र एक स्कूल में विद्युतीकरण कराया गया है। कार्यदाई संस्था को शेष 289 स्कूलों में वित्तीय वर्ष के अंत तक विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed