फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   आंधी में गिरा घर, उडे टिन शेड, बारिश में भीग गया सरकारी गेहूं

आंधी में गिरा घर, उडे टिन शेड, बारिश में भीग गया सरकारी गेहूं

Tue, 15 May 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
आंधी में गिरा घर, उडे टिन शेड, बारिश में भीग गया सरकारी गेहूं
आंधी में गिरा घर, बारिश में भीगा सरकारी गेहूं
विज्ञापन


बलरामपुर। रविवार रात आई तेज आंधी व पानी से किसानों में मायूसी छा गई। फसलों के डंठल भीगने से अनाज निकालने में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खेतों व खलिहानों में लगी फसलों को सहेजने में किसान जुटे हुए है। तेज आंधी में हरैया ब्लॉक का एक पक्का मकान जमींदोज हो गया है। साधन सहकारी समिति शिवपुरा में खुले में रखा सरकारी गेहूं भीग गया है। तेज आंधी में कई घरों के टिनशेड उड़ गए है और कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए है।
विज्ञापन


रविवार की आधी रात को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। तेज आंधी के साथ बरसात शुरु हो गई। हरैया सतघरवा संवादसूत्र के अनुसार साधन सहकारी समिति शिवपुरा स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर खुले में रखा करीब 100 क्विंटल गेहूं बारिश के पानी में भीग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के कर्मचारी ने बताया कि गेहूं के ऊपर तिरपाल डालकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। तेज आंधी व पानी के चलते हरैया थाना क्षेत्र के ललिया-शिवपुरा मार्ग पर धंधरा गांव निवासी राजू गुप्ता का पक्का मकान जमींदोज हो गया है।

मामले की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। गैसड़ी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तथा ओले भी पड़े।

कई घरों के टिनशेड उड़ गए। डालपुर बकौली तिराहे पर चक्रवात के चलते टिन शेड उड़ गया। जिले के कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए है। आंधी व बारिश के चलते किसानों को फसल सहेजने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात भर किसान खेत व खलिहान में जागकर फसलों की रखवाली करते रहे।


किसानों का कहना है कि मौसम खराब होने से कटाई व मड़ाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि मौसम ने साथ नहीं दिया तो उनकी ऊपज भी बर्बाद हो जाएगी। जिले में आंधी तूफान से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed