{"_id":"5ade1c414f1c1b76098b609d","slug":"91524505665-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मौत
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंटवारे के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या
बलरामपुर। संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार सवेरे करीब 10.30 बजे नगर क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा में हुई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
मोहल्ला बलुहा निवासी अब्दुल मजीद ने बताया कि सोमवार को संपत्ति बंटवारे के लिए मैंने अपने बेटों को बुलाया था। इसी क्रम में गोवा में रहकर व्यापार करने वाला बेटा मोहम्मद शफीक भी तीन-चार दिन पूर्व बलरामपुर आया था। सुबह करीब 10.30 बजे बंटवारे को लेकर आपस में बात-चीत चल ही रही थी कि मेरे दो बेटों मो. शफीक व नफीस के बीच विवाद हो गया।
नफीस ने तैश में आकर तमंचे से शफीक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली शफीक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। गोली मारने के बाद नफीस मौके से फरार हो गया। अचानक चली गोली से परिवारीजनों के साथ-साथ मोहल्ले में भी अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
आनन फानन में शफीक को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. जय प्रकाश ने शफीक को मृत घोषित कर दिया। अब्दुल मजीद ने यह भी बताया कि गत सालों में नफीस भी गोवा में ही रहकर व्यापार करता था।
इस समय वह बलरामपुर लौट आया था। नफीस चाहता था कि जो संपत्ति उसके कब्जे में है उसका बंटवारा न हो। नगर कोतवाल डॉ. उपेन्द्र राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर नफीस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट मिलने पर इस बात का पता चलेगा कि मृतक को कितनी गोलियां लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।