फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   चाय बेंचने वाले के बेटे ने इंटर में किया धमाल

चाय बेंचने वाले के बेटे ने इंटर में किया धमाल

Fri, 09 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
चाय बेंचने वाले के बेटे ने इंटर में किया धमाल
चाय बेचने वाले के बेटे ने इंटर में किया धमाल
विज्ञापन

-मोटर डेंटिंग करने वाले के बच्चे ने हाईस्कूल में मचाई धूम
-गुदड़ी के लालों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में लिखी शानदार सफलता की दास्तां
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। चाय बेचने वाले के बेटे में इंटरमीडिएट में टॉप कर धमाल मचाया है। प्रदेश की रैंकिंग में भी चाय बेचने वाले के बेटे ने पांचवां स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि छोटे स्थानों पर भी प्रतिभा की कमी नहीं है। मोटर डेंटिंग करने वाले के बच्चे ने हाईस्कूल की परीक्षा में धूम मचाई है। गुदड़ी के लालों ने यूपी बोर्ड के एग्जाम में शानदार सफलता की दास्तां लिखी है।
सदर तहसील में चाय की दुकान चलाने वाले सुनील कुमार ने बताया कि उनका बेटे शिवम मोदनवाल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 475 अंकों के साथ प्रदेश की रैंकिंग में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। शिवम को इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। शिवम की सफलता पर पिता सुनील कुमार व माता रीता देवी के हौसले सातवें आसमान पर है। बेटे को इंजीनियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले माता-पिता ने शिवम को आईआईटी कराने का निर्णय लिया है। शिवम का कहना है कि उन्होंने सीमित संसाधनों में पढ़ाई है। दृढ़ इच्छा शक्ति व आत्मविश्वास के चलते उन्हें सफलता मिली है। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय सीएमएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव, शिक्षकों तथा परिजनों को दिया है।
विज्ञापन

वहीं हाईस्कूल में 91.2 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले सीएमएस के छात्र आदर्श विश्वकर्मा अपनी सफलता का श्रेय मां ज्योति विश्वकर्मा व पिता दिलीप कुमार को दिया है। पिता दिलीप कुमार मोटर डेटिंग का कार्य करते है जबकि मां गृहणी है। आदर्श को वैज्ञानिक बनाने की इच्छा माता-पिता की है। आदर्श की सफलता पर मां-बाप बेहद खुश है। आदर्श ने सफलता अर्जित करने में परिजन के साथ-साथ प्रधानाचार्य व शिक्षकों को भी श्रेय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed