{"_id":"659accee92bbc4e4fd034714","slug":"85-candidates-list-uploaded-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5954-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 85 अभ्यर्थियों की सूची अपलोड, 17 पद रह गए रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 85 अभ्यर्थियों की सूची अपलोड, 17 पद रह गए रिक्त
Sun, 07 Jan 2024 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 07 Jan 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
आज मिल सकता है अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रसंवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में कराई गई दूसरे चरण की काउंसिलिंग में देर शाम चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई। 102 शिक्षक पदों पर कराई गई काउंसलिंग में 85 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जबकि शेष 17 पद रिक्त रह गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र आठ जनवरी को वितरित किया जाएगा।
शासन से वर्ष 2016 में 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत बलरामपुर के लिए 158 पदों की सूची जारी की गई थी। इनमें से 25 अभ्यर्थियों को वर्ष 2018 में ही नियुक्ति पत्र मिल गया था। 133 पद रिक्त रह गए थे। न्यायालय के आदेश पर 31 अभ्यर्थी पहले चरण की काउंसिलिंग कराने बीते 29 दिसंबर को जिले में पहुंचे थे। अभिलेखों के सत्यापन के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र के साथ नौकरी की सौगात दे दी गई थी।
दूसरे चरण में 102 पदों के लिए पांच जनवरी को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के बाद रविवार की देर शाम 85 अभ्यर्थियों का चयन कर सूची अपलोड कर दी गई है। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि चार पदों पर नियुक्ति के लिए कमेटी बनाई गई है। एसटी और विशेष आरक्षण के अन्य 13 पदों पर शासन के निर्देश के बाद निर्णय लिया जाएगा।