फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   8360 housing beneficiaries get 39 crore gift

8360 आवास लाभार्थियों को मिली 39 करोड़ की सौगात

Wed, 20 Jan 2021 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
8360 housing beneficiaries get 39 crore gift
बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 8360 लाभार्थियों के खातों में पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑनलाइन करीब 39 करोड़ रुपये भेजे। वहीं कलेक्ट्रेट के एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ लाभार्थियों ने भी पीएम के संबोधन को सुना। आवास के लिए पैसा मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित लाभार्थियों के खाते में धन भेजने के लिए एनआईसी में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सदर विधायक पल्टूराम, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, डीएम श्रुति, सीडीओ अमनदीप डुली, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव के साथ आवास योजना के लाभार्थी एनआईसी में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी ने इस दौरान प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना। पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बलरामपुर जिले के 8360 लाभार्थियों के खाते में आवास बनवाने के लिए लगभग 39 करोड़ रुपये भेजा है। इसमें 7932 लाभार्थियों को आवास योजना की प्रथम किश्त का 35 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपये और 428 लाभार्थियों को योजना की द्वितीय किश्त का 2 करोड़ 99 लाख 60 हजार रुपये सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम से बात न होने से मायूस हुई सरिता
पीएम आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी उतरौला ब्लॉक के पुरैनिया जाट निवासी सरिता देवी से बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी संवाद करने वाले थे। इसके लिए प्रशासन ने गांव पहुंचकर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। आनन फानन में सरिता के घर में प्रशासन ने शौचालय का निर्माण कराया।

गांव में साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराई गई। वहीं वार्ता का कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। इससे लाभार्थी सरिता सहित परिवारीजनों व ग्रामीणों में मायूसी दिखी। इसके पाद प्रशासनिक अमला सरिता को कलेक्ट्रेट के एनआईसी में अन्य लाभार्थियों के साथ पीएम का संबोधन सुनाने के लिए ले आया। उधर सरिता के गांव में प्रशासन की तरफ से एलईडी टीवी के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन दिखाया गया। प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजाम की ग्रामीणों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed