{"_id":"5cb8b4dfbdec22143d398d9a","slug":"81555608799-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल काट रहे किसानों ने तेंदुए को देखा, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल काट रहे किसानों ने तेंदुए को देखा, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के बिनोहनी खुर्द गांव में गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे स्कूल के पास गेहूं की फसल काट रहे किसानों ने तेंदुए को मांद में घुसते देखा। तेंदुए को देखते ही किसानों व बच्चों में हड़कंप मच गया। खुदाई के बाद मांद में तेंदुए के न मिलने से किसान अचंभित हो गए। बच्चों ने भी तेंदुए के भय से स्कूल जाने से इंकार कर दिया है। वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बिनोहनी खुर्द गांव के ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग प्राथमिक विद्यालय के पास खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी झाड़ियों की तरफ से तेंदुआ आता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ एक झाड़ी के पास मांद में घुस गया।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना रेंजर को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन रक्षक जमील अहमद ने लोगों को सावधान किया और मांद की खुदाई कराई, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय बिनोहनी खुर्द के प्रभारी हेडमास्टर कुलदीप कुमार व शिक्षक विपिन गुप्ता ने बताया कि तेंदुए को लेकर बच्चों में दहशत व्याप्त है। बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों का कहना है कि जब तक तेंदुए की समस्या हल नहीं होगी, तब तक वे स्कूल नहीं जाएंगे। घर-घर बुलाने के बाद भी बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। बनकटवा रेंज के रतनवा, रमडिहवा, भटपुरवा, पिपरा, अतरपरी व दोंदरा सहित सहित करीब एक दर्जन गांवों में तेंदुए के चलते लोगाें में दहशत है।
रेंजर आरके सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में तेंदुए के पदचिन्ह नहीं मिले हैं। फिसिंग कैट होने की संभावना है। वन विभाग की टीम रात को गश्त कर रही है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।