फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जिले के पांच हजार किसानों को दिया जाएगा क्रेडिट कार्ड

जिले के पांच हजार किसानों को दिया जाएगा क्रेडिट कार्ड

Thu, 28 Feb 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिले के पांच हजार किसानों को दिया जाएगा क्रेडिट कार्ड
बलरामपुर। जिले के पांच हजार किसानों को अभियान चलाकर किसान कार्ड वितरित किया जाएगा। सभी बैंकों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बैंक शाखाओं में रोजाना एक माह तक कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



यह बातें डीडीओ गिरीश कुमार पाठक ने बीते दिन कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के निर्देशों के अनुरुप जिला सलाहकार समिति की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग, विकास विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारी किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों का आवेदन संबंधित दस्तावेज के साथ बैंक शाखाओं में उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। आवेदन का निस्तारण दो सप्ताह में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए एलडीएम डॉ. एनआर विशनोई ने कहा कि ऐसे किसान जो क्रेडिट कार्ड चाहते है उन्हें अपना खसरा, खतौनी, आधार कार्ड व चार फोटो के साथ नजदीक के बैंक शाखा पर आवेदन भरना होगा। विशेष अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है। इस अभियान में सभी बैंक प्रतिनिधियों को भी किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को उपलब्ध कराने के लिए सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत सरकार ने मछली व पशुपालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की नई योजना शुरु की है। भारतीय बैंक संघ के आदेशानुसार तीन लाख रुपये तक के ऋण सीमा तक किसान कार्ड पर कोई प्रभार नहीं लगेगा। 1,60,000 रुपये की सीमा तक प्रतिभूत व गारंटी रहित किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, डीडीएम नाबार्ड अरुण कुमार, आरएम सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शीलचंद्र सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed