{"_id":"5af33b644f1c1b042e8b7eb1","slug":"81525889892-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों मे छह घरों के दो लाख के सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की लपटों मे छह घरों के दो लाख के सामान जलकर खाक
Updated Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से छह घरों के दो लाख के सामान जलकर खाक
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नेवलगंज के मजरा आनंदपुरवा में बुधवार को आग की लपटों में छह घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। घटना में दो लाख रुपये का सामान बर्बाद हो गया है।
आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग झुलस गए है। घटना में दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई है। पुलिस व ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
ग्राम नेवलगंज के प्रधान प्रतिनिधि कल्पराज यादव ने बताया कि आनंदपुरवा मजरे में बुधवार को वंशराज के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विजय प्रताप, बदलूराम, अतवारी, मोहनालाल व राम कृपाल के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।
घटना में सभी घरों की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई है। तमाम प्रयास के बाद भी दो बैलों को नहीं बचाया जा सका है। विजय प्रताप के दोनों बैल गंभीर रूप से झुलसकर मर गए हैं।
विज्ञापन
आग बुझाने के चक्कर में गांव के तिर्रे, बच्चाराम व रवि प्रताप गंभीर रुप से झुलस गए है। तीनों लोगों को इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह व ग्रामीणों की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत करआग पर काबू पाया।
हल्का लेखपाल राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। लेखपाल के मुताबिक करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति आग में जलकर तबाह हुई है। सभी पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से शीघ्र ही सहायता मुहैया कराई जाएगी।