फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   8.17 crores village roads will be flattened

8.17 करोड़ से चकाचक होंगी गांव की सड़कें

Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
8.17 crores village roads will be flattened
बलरामपुर के तुलसीपुर ब्लॉक के मुख्यालय कौवापुर में सड़कों का शिलान्यास करते विधायक कैलाश नाथ शु - फोटो : BALRAMPUR
महरागंज तराई। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने रविवार को 8,16,85,000 रुपये की लागत से नई सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। तुलसीपुर ब्लॉक के मुख्यालय कौवापुर में संपर्क मार्गों का निर्माण कराने के लिए शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 30 सड़कों का निर्माण 8.17 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र कराया जाएगा। रोड कनेक्टिविटी के लिए संपर्क मार्गों का निर्माण होगा। मुख्य सड़कों से गांवों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी को विधायक ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश से गरीबी मिटाओ का अभियान चला रही है। सभी गरीबों को घर, बिजली, पानी व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराई जा रही हैं। डॉ. हुकुम सिंह, पवन वर्मा, मोनू सिंह, गणेश कुमार सोनी, आशीष तिवारी, शिव प्रसाद यादव व विजय सिंह आदि क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed