{"_id":"66d4b9e328da699bca0df134","slug":"74-projects-can-be-completed-if-rs-247-crore-is-received-balrampur-news-c-99-1-brp1008-113804-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 247 करोड़ मिले तो पूरी हों 74 परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 247 करोड़ मिले तो पूरी हों 74 परियोजनाएं
Mon, 02 Sep 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर स्थित केजीएमयू सेेटेलाइट सेंटर।-संवाद
603.67 करोड़ की 74 परियोजनाएं स्वीकृत
10 कार्यदायी संस्थाओं को मिले 365.36 करोड़ रुपये
73 प्रतिशत बजट खर्च, पांच परियोजनाएं पूरी, हैंडओवर की तैयारी
बलरामपुर। जिले की 25 लाख आबादी के हित में सड़कों को छोड़कर 50 लाख या इससे ऊपर की 74 परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। जनहित से जुड़ी परियोजनाओं के पूरा होने में बजट की कमी अब आड़े आ रही है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों व पांच नगर निकायों में 603.67 करोड़ रुपये की 74 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। सभी परियोजनाओं का निर्माण कराने के लिए 10 कार्यदायी संस्थाओं को 365.36 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कार्यदायी संस्थाओं ने 92 प्रतिशत के साथ 335.66 करोड़ रुपये खर्च करके 73 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। कार्यदायी संस्थाओं को 247.31 करोड़ रुपये मिलना है। पांच परियोजनाओं का निर्माण शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।
परियोजनाओं पर कितना हुआ काम
-उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को 53.07 करोड़ की पांच परियोजनाओं का काम कराने के लिए 25.15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था ने 21.28 करोड़ खर्च करके 40 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।
- जल निगम नगरीय को 281.44 करोड़ की पांच परियोजनाओं के निर्माण पर 122.29 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था ने 118.71 करोड़ खर्च करके 47 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ गोंडा प्रथम को 60.10 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का निर्माण कराने के लिए 36.49 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था ने 34.84 करोड़ रुपये खर्च करके 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।
-यूपी सीएलडीएफ को 32.10 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का काम शुरू कराने के लिए 22.91 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था ने 22.56 करोड़ रुपये खर्च करके 69 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।
-पुलिस आवास निगम गोरखपुर को पांच परियोजनाओं का निर्माण कराने के लिए 41.69 करोड़ दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था ने 35.75 करोड़ खर्च करके 93 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।
-सीएंडडीएस बस्ती को 68.69 करोड़ की 18 परियोजनाओं के निर्माण पर 61.91 करोड़ दिए गए। कार्यदायी संस्था ने 58.01 करोड़ रुपये खर्च कर 72 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।
-चोरघटा घाट पुल निर्माण में कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम अयोध्या को 3.46 करोड़ के सापेक्ष 2.30 करोड़ दिए गए। कार्यदायी संस्था ने 124 प्रतिशत के साथ 2.85 करोड़ रुपये खर्च कर 36 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।
पांच परियोजनाएं पूरी, तीन का निर्माण शुरू नहीं
31.60 करोड़ की नौ परियोजनाओं के निर्माण के लिए 25.11 करोड़ दिए गए हैं। 17.13 करोड़ खर्च करके कार्यदायी संस्था ने एक परियोजना पूरी कर ली है, लेकिन दो अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। 27.70 करोड़ की 10 परियोजनाओं का निर्माण कराने पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स काॅर्पोरेशन को 24.85 करोड़ रुपये दिए गए। कार्यदायी संस्था ने तीन का निर्माण पूरा करके सात में 87 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। आवास एवं विकास परिषद को 3.82 करोड़ की दो परियोजनाओं का निर्माण कराने के लिए 2.66 करोड़ रुपये दिए गए। 2.57 करोड़ खर्च करके कार्यदायी संस्था ने एक का निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि दूसरी शुरू नहीं हो सकी है।
50 लाख से अधिक लागत वाली पांच परियोजनाओं का निर्माण पूरा होने वाला है। तकनीकी जांच कराकर हैंडओवर कराने की तैयारी हो रही है। सभी कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं का निर्माण समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।-संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ