फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   725 beneficiaries received Rs 43.50 lakh for individual toilets

Balrampur News: 725 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय के लिए मिले 43.50 लाख

Thu, 21 Aug 2025 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
725 beneficiaries received Rs 43.50 lakh for individual toilets
बलरामपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण को गति देने के लिए 725 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेज दी गई है। प्रत्येक लाभार्थी को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। पहली किस्त के रूप में 6 हजार रुपये सीधे बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। कुल मिलाकर इस चरण में 43 लाख 50 हजार रुपये वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी दिशा में पात्र परिवारों की सूची तैयार की गई थी। पहले चरण में 725 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें किस्त जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण की पूरी धनराशि दो किस्तों में प्रदान की जाती है। शेष 6 हजार रुपये निर्माण की प्रगति और सत्यापन के बाद लाभार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छता से बढ़ेगा स्वास्थ्य और सम्मान

डीपीआरओ ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की कि वे समय पर शौचालय का निर्माण पूरा करें और इस राशि का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य में न करें। साथ ही ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सेवकों को निर्देश दिए गए कि वे लाभार्थियों की मदद करें और निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed