{"_id":"5946b9874f1c1b12698b4607","slug":"71497807239-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों का कराएं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों का कराएं टीकाकरण
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव को कराएं टीकाकरण
- अभिभावकों को प्रेरित करें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : सीएमओ
बलरामपुर। समय-समय पर टीके लगवाकर बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। एक साल तक के शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अभिभावकों को प्रेरित करना होगा। टीकाकरण से ही बच्चों की मृत्युदर में कमी लाई जा सकती है। ये बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बीते दिन सीएमओ कार्यालय में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
सीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीकाकरण कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को जन्म से लेकर एक साल की उम्र के अंदर बीसीजी-टीबी, ओपीवी-पोलियो, पीसीबी-निमोनिया, डिपथिरिया-टिटनेस, काली खांसी, हेपेटाइटिस-बी, आईपीवी व दमागी बुखार आदि का टीका लगवाकर उनके जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। सीएमओ ने सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के अभिभावकों को टीकाकरण व उसके फायदे की जानकारी देकर उन्हें बीएचएनडी में अपने बच्चों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों को ये भी बताएं कि टीकाकरण कार्ड सुरक्षित रखें और टीकाकरण के लिए जाते समय कार्ड साथ अवश्य लाएं। बैठक में सीएमओ के अलावा तमाम आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।