फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अमर उजाला के अभियान में 46 रक्तदाता बने महादानी-माई सिटी प्रथम पेज के लिए

अमर उजाला के अभियान में 46 रक्तदाता बने महादानी-माई सिटी प्रथम पेज के लिए

Wed, 14 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान में 46 रक्तदाता बने महादानी-माई सिटी प्रथम पेज के लिए
अमर उजाला के अभियान में 46 रक्तदाता बने महादानी-माई सिटी प्रथम पेज
विज्ञापन

-डीएम व सीएमओ ने बढ़ाया रक्तदानियों का मनोबल
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। विश्व रक्तदाता दिवस बुधवार 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। शिविर का शुभारंभ कर डीएम तथा सीएमओ ने रक्तदानियों का मनोबल बढ़ाया। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ शिविर दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन तथा तराई इन्वायरमेंट अवेयरनेंस समिति के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम राकेश कुमार मिश्र तथा सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार एवं सीएमएस डॉ. एसडी भारती ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात डीएम तथा सीएमओ ने रक्तदान कक्ष में स्वेच्छा से अपना खून दे रहे रक्तदानियों का मनोबल भी बढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आज के युग में लोगों को खून की बहुत जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाकर जिले में ब्लड का भरपूर दान कराया जा सकता है। सीएमएस डॉ. एसडी भारती ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती। जिले की एक चौथाई आबादी यदि स्वैच्छिक रक्तदाता बन जाए तो जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश में खून की कमी पूरी की जा सकती है। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.सीपी श्रीवास्तव, डॉ. अजय मिश्र, अशोक कुमार पांडेय, श्रीराम गुप्ता, अभिषेक सिंह व सौरभ कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed