{"_id":"67f6a2feb3f16996ae06abcd","slug":"70-gram-panchayats-will-be-developed-with-rs-45-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1018-124011-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: साढ़े चार करोड़ से होगा 70 ग्राम पंचायतों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: साढ़े चार करोड़ से होगा 70 ग्राम पंचायतों का विकास
विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज ब्लॉक में आयोजित बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य।-स्रोत: विभाग
महदेइया बाजार(बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मनरेगा से तीन करोड़ व क्षेत्र पंचायत निधि से डेढ़ करोड़ से 70 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने की। बीडीओ पल्लवी सचान ने बताया कि इस बजट से सभी गांवों में नाली, खड़ंजा, इंटरलाॅकिंग, स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड व खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने गांव के विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर ग्राम पंचायत अधिकारी को दे दें। कार्य योजना मिलने पर उसकी मंजूरी विकास विभाग द्वारा दे दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी गांवों का विकास करना है, इसलिए सरकार विकास कार्यों के लिए धन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा रही है। बीडीओ ने कहा कि विकास कार्य में कोई परेशानी होने पर सदस्य सीधे उनसे मिलकर समस्या को दूर करा सकते हैं। इस अवसर पर बीईओ रामेश चंद मौर्य, पशु चिकित्सक डाॅ. राहुल गौतम, सुशील तिवारी, सुभाषचंद्र वर्मा, कुलदीप सिंह, सलमान खान, रामनरेश यादव, सद्दाम खां, बबलू पांडेय, अनुराग सिंह, उग्रसेन निषाद व प्रहलाद यादव आदि मौजूद रहे।