फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   641 candidates appeared in the even semester examination

Balrampur News: सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए 641 परीक्षार्थी

Sat, 19 Apr 2025 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
641 candidates appeared in the even semester examination
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय में शनिवार को स्नातक कक्षाओं की सम सेमेस्टर परीक्षा तीन पालियों में कराई गई। पंजीकृत 652 के सापेक्ष 641 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। एमएलके महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में बीए, बीएससी, बीकाॅम सम सेमेस्टर की परीक्षा में 241 के सापेक्ष 240 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि एक ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा में 131 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 127 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं चार अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली की परीक्षा में 280 के सापेक्ष 274 विद्यार्थी शामिल हुए, छह ने परीक्षा छोड़ दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed