फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   तीन सचल दस्तों ने 12 परीक्षा केंद्रों को खंगाला

तीन सचल दस्तों ने 12 परीक्षा केंद्रों को खंगाला

Sat, 23 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
तीन सचल दस्तों ने 12 परीक्षा केंद्रों को खंगाला
तीन सचल दस्तों ने 12 परीक्षा केंद्रों को खंगाला
विज्ञापन


बलरामपुर। तीन सचल दस्तों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के 12 केंद्रों को प्रथम पाली के दौरान खंगाला। अपर शिक्षा निदेशक लखनऊ साहेब सिंह निरंजन ने चार परीक्षा केंद्रों का डीआईओएस के साथ औचक निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा की नब्ज टटोली।

दोनों पालियों में एक हजार 1,417 परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पाली में 17,040 के सापेक्ष 15,623 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए है।
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशालय लखनऊ के साथ शनिवार को डीआईओएस एमके कन्नौजिया ने पन्नालाल सरावगीं इंटर कॉलेज बजरडीह, तालुकदार सिंह इंटर कॉलेज लौकहवा, पंडित राम दुलारे इंटर कॉलेज घुघुलपुर व सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज घुघुलपुर केंद्रों पर पहुंचकर यूपी बोर्ड परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिले में अभी तक यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से कराई गई है। अपर शिक्षा निदेशक ने इसी तरह से परीक्षा कराने का निर्देश दिया।

जनपदीय परिवेक्षक व प्राचार्य डायट विष्णु श्याम द्विवेदी ने हाजी रसूल अहमद इंटर कॉलेज उतरौला, भारतीय इंटर कॉलेज उतरौला, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला का निरीक्षण किया।

इसी प्रकार से राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के हेडमास्टर चंदन पांडेय ने डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज गुमड़ी, बालविद्या मंदिर इंटर कॉलेज रेहरा बाजार, रामअवध इंटर कॉलेज पेहर बाजार व श्रीराम तीरथ इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा का प्रथम पाली के दौरान औचक निरीक्षण किया।


यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कंट्रोल रुम के प्रथम पाली के प्रभारी योगेश कुमार व द्वितीय पाली के प्रभारी अरुण कुमार त्रिपाठी के मुुताबिक प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान में 16,784 के सापेक्ष 15,380, गणित व प्रारंभिक सांख्यिकी में 17 के सापेक्ष 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed