फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जिले के विकास कार्यों पर खर्च होंगे 2.95 अरब रुपये

जिले के विकास कार्यों पर खर्च होंगे 2.95 अरब रुपये

Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिले के विकास कार्यों पर खर्च होंगे 2.95 अरब रुपये
तीन अरब से होगा बलरामपुर का विकास
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले के विकास कार्यों पर चालू वित्तीय वर्ष में 2.95 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले की 22 लाख लोगों को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। विभागीय अफसरों की तरफ से जिले के विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया है।

जिला योजना समिति की बैठक में विकास कार्यक्रमों के सभी प्रस्ताव पारित कराए गए हैं। विभागीय अफसरों ने निर्धारित तिथि में कार्य पूरा कराने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले के विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए दो अरब 95 करोड़ 39 लाख रुपये का बजट तैयार किया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में दो अरब 79 करोड़ 25 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में गत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 16 करोड़ 14 लाख रुपये अधिक बजट निर्धारित किया गया है। जिला योजना के गठन में सभी पंचायतीराज संस्थाओं जैसे 801 ग्राम पंचायतों, 997 क्षेत्र पंचायतों 40 जिला पंचायतों, दो नगर पालिका परिषदों व दो नगर पंचायतों एवं सभी विभागों के संचालित कार्यक्रमों के तहत विभागीय अफसरों के तरफ से दिए गए प्रस्तावों को शामिल किया गया है।

विभागों की तरफ से संचालित कार्यक्रमों के प्रस्ताव की मूल धनराशि 58368.34 लाख थी जिसमें आवश्यक संशोधन कर खर्च की सीमा 29539.00 लाख में कार्य योजना का गठन किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष के बजट को पंचायत भवन निर्माण, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेजयल पर हैंडपंपों का अधिष्ठापन, निशुल्क बोरिंग, 24 पीएचसी, नौ सीएचसी व 206 सब सेंटरों पर मध्यम एवं गहरे निशुल्क बोरिंग, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण, सड़क एवं पुलिया निर्माण आदि कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

जिला योजना के दो अरब 95 करोड़ 39 लाख रुपये के सापेक्ष पूंजीगत मद में 17400.66 लाख रुपये, एससीपी मद में 1061.11 लाख रुपये तथा टीएसपी मद में 175.93 लाख रुपये आरक्षित किए गए हैं।

सभी विभागों को निर्धारित किया गया बजट

-चालू वित्तीय वर्ष में सभी विभागों को विकास कार्यक्रम चलाने के लिए बजट निर्धारित कर दिया है। कृषि में 40 लाख, वनीकरण पर 621.87 लाख, रोजगार पर 7325.03 लाख, ग्रामीण आवास पर 2466.00 लाख, बाढ़ नियंत्रण पर 100.00 लाख, सड़क एवं पुल पर 2734.77 लाख, पंचायतीराज पर 523.80 लाख रुपये, स्वच्छता पर 3179.30 लाख रुपये, शिक्षा पर 650.00 लाख रुपये, चिकित्सा पर 477.48 लाख रुपये, छात्रवृत्तियों पर 861.01 लाख रुपये, पेंशन पर 2782.63 लाख रुपये तथा पेयजल पर 1325.13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।



-वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले के विकास के लिए जिला योजना समिति के माध्यम से सभी विभागों के अफसरों ने दो अरब 95 करोड़ 39 लाख रुपये का प्रस्ताव उपलब्ध कराया है। डीएसटीओ की मदद से विभागों के सभी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सभी प्रस्ताव पारित कराकर बजट आवंटित कराने के लिए शासन को भेजा गया है। शासन से बजट मिलने के बाद जिले के चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।
पीसी जायसवाल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed