फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली

भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली

Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली

विज्ञापन


मुठभेड़ में एसओ और बदमाश घायल

बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के बेलवा सुल्तानजोत गांव के निकट छात्र की हत्या कर शव जला देने के मामले में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश और प्रभारी निरीक्षक घायल हो गए। बदमाश का एक साथी फरार हो गया है। घटना सोमवार भोर में माया होटल के निकट हुई है।

सोमवार को एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर के नई बस्ती निवासी छात्र स्वराज सिंह का शव गत शनिवार को देहात थाना क्षेत्र के बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास बाइक सहित जला हुआ पाया गया था। मृतक के पिता ने घटना में तीन लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन


संभावित स्थलों का सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि घटना में शामिल ग्राम टेढ़वा थाना ललिया निवासी लवकुश उर्फ जय शुक्ला तथा ग्राम कटरा शंकरनगर निवासी अर्पित पांडेय नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित मकान में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल डॉ. उपेन्द्र राय, देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार तथा क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विशाल श्रीवास्तव आदि की टीम मकान की घेराबंदी कर लिया। सोमवार भोर में करीब 4.30 बजे पुलिस की आहट मिलते ही दोनों बदमाश घर से निकलकर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया। दोनों भागकर माया होटल स्टेडियम के निकट गौतमबुद्घ पार्क पहुंच गए। नगर कोतवाल ने एक बदमाश को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली बदमाश जय शुक्ला के दाहिने पैर में लगी।

दोनों बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार व विशाल श्रीवास्तव ने भी फायरिंग की। इसी बीच संजय कुमार भी गिरकर घायल हो गए उनके बाएं हाथ में चोट लगी है।

बदमाश जय शुक्ला का साथी अर्पित पांडेय अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस पार्क के करीब पहुंची तो जय शुक्ला पैर पकड़कर कराह रहा था। उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में जय शुक्ला ने बताया कि छात्र स्वराज सिंह की हत्या में अर्पित के साथ-साथ 4 अन्य लोग भी शामिल हैं।


उनका नाम अर्पित जानता है। इन लोगों ने स्वराज को बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास ले जाकर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की फिर उसे बाइक सहित जला दिया। आरोपी के पास से तमंचा, 3 जिंदा कारतूस, एक पर्स तथा मृतक स्वराज सिंह की फोटो मिली है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन दावा शेरपा ने पुलिस टीम को 20 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed