फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   नये उपकेंद्रों से हो रही है खराब विद्युत आपूर्ति

नये उपकेंद्रों से हो रही है खराब विद्युत आपूर्ति

Sun, 13 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
नये उपकेंद्रों से हो रही है खराब विद्युत आपूर्ति
नये उपकेंद्रों से हो रही खराब विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

- लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों गुल रहती है नगर की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। नये उपकेंद्रों से खराब विद्युत आपूर्ति होने के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बारिश के बीच लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है। विभागीय कर्मी अपनी कमी छिपाने के लिए तरह-तरह का बहाना बनाते है। यदि यही स्थिति रही तो जल्द ही लोगों का गुस्सा फूट सकता है।

विदित हो कि नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति इस समय बद से बदतर हो गई है। गत वर्ष भगवतीगंज में बने नये विद्युत उपकेंद्र का बुरा हाल है। लोकल फाल्ट के नाम पर बार-बार ट्रिपिंग की जा रही है। आलम यह है कि लोगों को 24 घंटे बिजली देने का दावा पूरी तरह से फेल हो गया है। मामूली फाल्ट ठीक करने में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को तीन से चार घंटे लग जाते है। शनिवार एवं रविवार को विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल रहा। रविवार दोपहर में करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। पूछने पर पता चला कि 132 केवी लाइन का इंसुलेटर दग गया है। एक इंसुलेटर बदलने में विभागीय कर्मियों को लगभग तीन घंटे का समय लग गया। जिम्मेदार अफसर जल्दी फोन ही नहीं उठाते। लचर विद्युत आपूर्ति को ठीक करने की जबाबदेही किसकी है इसका जवाब किसी के पास नहीं है। नगरवासी रामदीन, कल्लू, लवकुश, मेहरुनिशां व शीलू आदि ने बताया कि जर्जर उपकरणों के चलते नगर में बार-बार लोकल फाल्ट हो रही है। लाइन निर्माण में कमीशनखोरी के चलते घटिया उपकरण लगाए गए है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed